Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 5 दिसम्बर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे दून में ऑटो-विक्रम वाले
  • देहरादून

5 दिसम्बर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे दून में ऑटो-विक्रम वाले

RNS INDIA NEWS 04/12/2022
rns featured image new

देहरादून। वाहनों की ऑटोमेटिक फिटनेस, डीजल-पेट्रोल वाले ऑटो-रिक्शा और विक्रम वाहनों को सड़क से बाहर करने के फैसले का विरोध थम नहीं रहा है। उत्तराखंड विक्रम और ऑटो-रिक्शा परिवहन महासंघ पांच दिसंबर को दून में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। इसमें दून के साथ ही ऋषिकेश, विकासनगर और हरिद्वार के वाहन संचालक भी शामिल होंगे। महासंघ के महामंत्री इंद्रजीत कुकरेजा ने कहा कि आरटीए ने डीजल और पेट्रोल से चलने वाले दस साल या इससे पुराने ऑटो-रिक्शा और विक्रम को मार्च 2023 और बाकी बचे वाहनों को दिसंबर 2023 तक सड़क से बाहर करने का फैसला लिया है। यह फैसला इस कारोबार से जुड़े हजारों लोगों की रोजी-रोटी छीनने वाला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही फैसला वापस लेने की मांग की है। दून ऑटो-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने डोईवाला में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर खोलने का भी विरोध किया। कहा कि जब तक फिटनेस सेंटर शहर के पास नहीं खुल जाता तब तक पूर्व की भांति वाहनों की मैनुअल फिटनेस की जाए। कहा कि पांच दिसंबर को दून, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, झबरेड़ा, विकासनगर और ऋषिकेश के ऑटो-विक्रम संचालन दून में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। लैंसडाउन चौक पर सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साक्षरता के लिए चलाया जाएगा अभियान
Next: मतदान खत्म, 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद; 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.