Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रेडीमेड गारमेंट कारोबार में सांझेदार युवती से गैंगरेप
  • हरिद्वार

रेडीमेड गारमेंट कारोबार में सांझेदार युवती से गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 04/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। रेडीमेड गारमेंट कारोबार में सांझेदार युवती को स्टॉक दिखाने के बहाने एक गोदाम में ले जाकर नशीली कॉफी पिलाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर युवती ने अपने सांझेदार, उसके सगे भाई और एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराया है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र की नंदपुरी कॉलोनी की बताई जा रही है। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान पहचान 2016 में शुभम सैनी निवासी ग्राम डाडा पट्टी भगवानपुर से हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच अक्सर बातचीत होने लग गई। कुछ माह बाद शुभम के साथ उसने रेडीमेड गारमेंट का कारोबार शुरू कर दिया। आरोप है कि शुभम उसे स्टॉक दिखाने की बात कहकर नंदपुरी में एक मकान में लेकर आया था, जहां उसे कॉफी पिलाई गई, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। आरोप है कि शुभम, उसके भाई दीपक सैनी व तीसरे युवक ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने शोर मचाया तब उसके साथ गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी गई। उस दौरान शुभम ने उसे झांसा दिया वह उसके साथ शादी कर लेगा, जिसके बाद शुभम ने फिर कई जगह उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहारनपुर से दस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
Next: अवैध वसूली में बजरंग दल नेता की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.