Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अवैध वसूली में बजरंग दल नेता की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
  • हरिद्वार

अवैध वसूली में बजरंग दल नेता की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 04/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली के आरोप में फंसे बजरंग दल के जिला संयोजक एवं ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष नवीन तेश्वर की गिरफ्तारी की तैयारी में कनखल पुलिस जुट गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी नेता की गिरफ्तारी हो सकती है। इधर, बजरंग दल नेता के भूमिगत होने की बात सामने आ रही है। शनिवार को कनखल थाने में एक ई रिक्शा चालक दीपक तनेजा ने बजरंगी ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष नवीन तेश्वर के खिलाफ अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि ई रिक्शा रूट पर चलाने की एवज में 11 हजार रुपये की डिमांड यूनियन अध्यक्ष नवीन तेश्वर ने की थी। डिमांड पूरी नहीं होने पर ई रिक्शा न चलाने की चेतावनी दी थी। धमकी दी थी कि वह उसकी हत्या करवाकर शव फिंकवा देगा। डरे सहमे ई रिक्शा चालक ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसएसपी अजय सिह ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया था, क्योंकि एसएसपी ने ही ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कनखल पुलिस अब आरोपी ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष नवीन तेश्वर की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अंदरखाने जब यूनियन अध्यक्ष के संबंध में जानकारी जुटाई, तब उसका अता पता नहीं चला। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडीमेड गारमेंट कारोबार में सांझेदार युवती से गैंगरेप
Next: पीएम स्वानिधि योजना की समीक्षा बैठक की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.