Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआईटी के 30 छात्र-छात्राओं को मिला प्लेसमेंट
  • पौड़ी

एनआईटी के 30 छात्र-छात्राओं को मिला प्लेसमेंट

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर शैक्षणिक सत्र (2022-23) के प्लेसमेंट गतिविधियों के प्रथम चरण में अब तक 30 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो गया है। एनआईटी के निदेशक प्रो. एलके अवस्थी ने कहा कि एनआईटी छात्रों को सर्वश्रेष्ठ करियर परामर्श और प्लेसमेंट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि जुलाई 2022 में प्रशिक्षण एवं स्थानन प्रकोष्ठ का नाम बदलकर करियर काउंसलिंग एवं स्थानन कर दिया गया है। कहा सभी यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों के करियर काउंसलिंग पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
प्रो. अवस्थी ने प्रतिष्ठित कंपनी से छात्रों को मिल रहे प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर के बारे में जानकारी दी। कहा बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (ईसीई) के छात्र संयम जैन, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र दीपांशु तनेजा, शिवम बिंदल और सचिन शाह के अलावा है। अनुज सक्सेना और उज्जवल कुमार, पूर्वी गोयल, अनुपम पंवार, दीपक गर्ग और अंकित कुमार, छात्रा दुदेकुला रेशमा, अभिनव भट्नागर, याश्वी वर्मा को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिला है। प्रो. अवस्थी ने कहा कि अब तक 12 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनी से इंटर्नशिप भी मिल चुकी है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डा. हरिहरन मुथुसामी, कोऑर्डिनेटर डा. विकास कुकशाल के कार्यो कि सराहना की। संस्थान के प्रभारी कुलसचिव डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने भी सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हॉस्टल से निष्कासन करने की धमकी पर जताया रोष
Next: उत्तरकाशी में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.