Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में अलकनंदा झूला पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद
  • टिहरी

देवप्रयाग में अलकनंदा झूला पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। राजशाही के जमाने में बने अलकनंदा झूला पुल को प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी आखिरकार लोगों की आवाजाही के लिये पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल के दोनों सिरों लोनिवि ने पक्की दीवार लगाकर बंद किया है। विरोध करने आये लोगों को पुलिस ने डरा धमकाकर वापस खदेड़ दिया। पुल पर आवाजाही बंद किये जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष बना है, क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
शनिवार को टिहरी व पौड़ी प्रशासन ने देवप्रयाग में अलकनंदा नदी पर बने झूला पुल पर आवाजाही को पूरी तरह से रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स के की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों सिरों पर दस फिट ऊंची पक्की ईट की दीवार लगवाई है। बलपूर्वक की जा रही इस कार्यवाही का नगर के लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके मौजूद पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। शनिवार सुबह पुल के रास्ते स्कूल गये छात्र अपने-अपने विद्यालयों में फंस कर रहे गये, पुल पर आवाजाही बंद होने से अभिभावकों और शिक्षकों भी परेशान रहे। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पुल पर अवाजाही रोके जाने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष बना है।
प्रशासन द्वारा पुल पर आवाजाही रोके जाने से स्कूली बच्चों तथा अन्य लोगों को कुछ मीटर की दूरी तय करने के बजाय अपने घरों तक पहुंचने के लिये अब करीब तीन किमी. का पैदल सफर तय करना पड़ेगा। प्रशासन की इस कार्यवाही से भड़के लोगों ने विधायक, मंत्री, सांसद को क्षेत्र में नहीं घुसने की चेतावनी भी दी। पुल पर आवाजाही बंद करने की कार्यवाही के दौरान पौड़ी जिले से नायब तहसीलदार धर्मेंद्र खत्री,कानूनगो विनोद रतूड़ी, जेई दिग्विजय पुंडीर, थाना प्रभारी बाह बाजार सुनील पंवार, टिहरी जिले से तहसीलदार देवप्रयाग मानवेंद्र बर्तवाल, कानूनगो मदन लाल, कोतवाल देवराज शर्मा आदि मौके पर मौजूद थे। सुधीर मिश्रा, सब्बल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, राजेश ध्यानी, प्रेमलाल, राकेश पंच भैया, अनुसूया सहित कई लोगों ने पुल को बंद किये जाने के विरोध में शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फसल बीमा रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next: छात्रों को दिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.