Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में दुकानों पर डीएम का छापा, ठोका जुर्माना
  • पौड़ी

पौड़ी में दुकानों पर डीएम का छापा, ठोका जुर्माना

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

 पौड़ी। पौड़ी के डीएम डॉ आशीष चौहान ने सिंगल यूज प्लास्टिक, नॉन वोवन थैले आदि के यूज पर सख्त हुए हैं। शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए डीएम ने इन्हें जब्त किया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि प्लास्टिक के थैलों का किसी तरह से उपयोग न हो और ग्राहकों को उसमें सामान न दे। यदि ऐसा पाया जाता है तो फिर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान करीब 11 हजार की धनराशि भी वसूल की गई।
डीएम ने नगर पालिका पौड़ी की टीम के साथ पौड़ी शहर के धारा रोड स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक के थैलों को जब्त किए। दुकानदारों को कहा कि कोई भी दुकानदार इस तरह के थैलों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालन किया जाएगा। संबंधित अफसरों को भी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक भी किया जाए। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सबसे ज्यादा हानिकारक है और कई बीमारियां इसी से फैलती हैं। देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे सभी को योगदान देना चाहिए । इस दौरान एसडीएम सदर आकाश जोशी सहित नगर पालिका से पवन कुमार कोठियाल, हरीश नेगी आदि भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहाघाट में 8.36 ग्राम स्मैक संग दो गिरफ्तार
Next: 25 आपदा मित्र निम से ट्रेनिंग लेने के लिए उत्तरकाशी रवाना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.