Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पत्नी से विवाद के बाद तीन बच्चों संग खुद जहर खाया, गंभीर अवस्था में बच्चों संग हल्द्वानी में भर्ती
  • अल्मोड़ा

पत्नी से विवाद के बाद तीन बच्चों संग खुद जहर खाया, गंभीर अवस्था में बच्चों संग हल्द्वानी में भर्ती

RNS INDIA NEWS 09/10/2020
Breaking badi khabar.jpg

अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में नौकरी जाने के बाद गांव लौटे युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर गटक लिया। गंभीर अवस्था में बच्चों संग युवक को हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। स्याल्दे ब्लाक के सराईखेत के बजवाड़ निवासी महिपाल(40) पुत्र भवान सिंह कोरोना संक्रमण के बाद लगाए गए लॉकडाउन के बाद अपने तीन बच्चों संग गांव आ गया। इसके बाद वह यहां पर काम करने लगा। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1 बजे उसने अपने बेटे हंसपाल (13), यशपाल (12), आठ साल की बेटी हिमांशी को जहर दे दिया। गोशाला में बंधे दो मवेशियों को भी जहर दे दिया। रात में महिपाल के चिल्लाने की आवाज पर उसकी भाभी उसे देखने पहुंची। वह बेहोशी हालत में पड़ा हुआ था। बच्चों की तबीयत भी बेहद खराब हो गई। इसके बांद गांव के लोग तीन बच्चों और महिपाल को देवायल अस्पताल में लाये। यहां से गंभीर अवस्था में उनको रामनगर ले जाया गया। इसके बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। घायल यशपाल ने बेहोशी की हालत में बताया कि उसके पिता ने उनको एक गोली खिलाई। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। फिलहाल सभी का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद महिपाल दिल्ली में नौकरी से हटाए जाने के बाद गांव आ गया। उसकी पत्नी भी गांव आई। एक माह पहले पत्नी उसे छोड़ दिल्ली वापस चली गई। इस बीच पत्नी और उसमें विवाद चल रहा था। गुरुवार को पति-पत्नी में फोन पर विवाद हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवरात्रि से पहले बहाल हो सकती है दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन!
Next: फेसबुक ने ट्रंप के समर्थन में पोस्ट करने वाले फर्जी अकाउंट हटाए

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.