Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 01/12/2022
rns featured image new

देहरादून। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक चार्जशीट नहीं होने से गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष रोड से घंटाघर तक रैली निकाली। इसके बाद घंटाघर पर प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। दोपहर में कार्यकर्ता सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में जमा हुए। इसके बाद वे जस्टिस फार अंकिता सहित कई तरह के नारे लगाते हुए घंटाघर की ओर निकले। इस दौरान उन्होनें आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट लगाने, इस मामले में वीआईपी का नाम उजागर करने सहित कई मांगें उठायी। मोहन भंडारी ने कहा कि सरकार अगर इस हत्याकांड को गंभीरता से लेती तो शायद अब तक चार्जशीट हो चुकी होती। लेकिन दो माह बाद भी चार्जशीट ना होना सिस्टम की लापरवाही को दिखाता है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और डीजीपी अशोक कुमार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जल्द ही इस मामले में बड़ा आंदोलन करेगा। रैली में प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, जिला उपाध्यक उदित थपलियाल, दिव्य रावत, मीनाक्षी सिन्हा, ऐश्वर्या चौहान, बुशरा अंसारी, कविता माही, अंजली चमोली, खुशी, भव्या सिंह सहित कई छात्राएं मौजूद रही।

ये भी उठाई मांगें
वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
इस हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
रिजॉर्ट में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालो को भी सार्वजनिक किया जाए व उनकी गिरफ्तारी हो।
पुलिस की भूमिका की जांच हो और डीजीपी इस्तीफा दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए बदमाश, कार छोड़ कर हुए फरार
Next: खाने को लेकर पत्नी को पीटा तो फंदा लगाकर की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.