Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • भोजन माताओं ने 15 हजार मानदेय की उठाई मांग
  • पिथौरागढ़

भोजन माताओं ने 15 हजार मानदेय की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 01/12/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। भोजन माता संगठन ने भोजनमाताओं को 15 हजार मानदेय दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही एक शिष्टमंडल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेगा। जिलाध्यक्ष जानकी भंडारी की अध्यक्षता में मूनाकोट विकासखंड में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि जिले में कई भोजनमाताएं ऐसी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। विद्यालय से मिलने वाले मानदेय से ही वे अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। महंगाई के इस दौर में अल्प मानदेय में उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में शासन-प्रशासन को मानदेय में वृद्धि करनी चाहिए, ताकि भोजनमाताओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में तेरह सौ भोजन माताओं ने संगठन की सदस्यता ली है। शीघ्र ही सम्मेलन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री को भी इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष रेनू भंडारी, बबीता रावत, देवकी देवी, कौशल्या, लीला, मीना, ललिता, पुष्पा सहित अन्य कई भोजन माताएं मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में तीसरी बार महिला न्यायाधीशों की पीठ गठित
Next: चम्पावत में श्रम पंजीकरण कार्यालय खोलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.