Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वडोदरा के बाहरी इलाके में फैक्टरी पर छापा, 478.65 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग जब्त, 5 गिरफ्तार
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

वडोदरा के बाहरी इलाके में फैक्टरी पर छापा, 478.65 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग जब्त, 5 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/12/2022
rns featured image new

अहमदाबाद (आरएनएस)। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर 478.65 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेफेड्रोन (एमडी) दवा और उसका कच्चा माल जब्त किया है। एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वडोदरा के पास एक छोटे कारखाने एवं गोदाम पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया। अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी वैध रसायनों के निर्माण की आड़ में एमडी दवा तैयार कर रहे थे, जो नशीले पदार्थों की श्रेणी में आती है। एटीएस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी धातु की चादरों का उपयोग करके बनाये गये कारखाने में पिछले 45 दिन से एक मादक पदार्थ मेफेड्रोन, जिसे एमडी ड्रग भी कहा जाता है, बना रहे थे। इसमें कहा गया है कि दवा बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनरी को भी जब्त कर लिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सौमिल पाठक, शैलेश कटारिया, विनोद निजामा, मोहम्मद शफी दीवान और भरत चावड़ा के रूप में हुई है। इसके अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि मुंबई पुलिस ने 2017 में पाठक को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। एटीएस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेल में रहने के दौरान, वह एक सलीम डोला के संपर्क में आया, जिसने पाठक को दवा निर्माण के बारे में समझाया था और उसके लिए कच्चे माल की व्यवस्था भी की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला को सम्मोहित कर जेवरात लूटने के मामले में केस दर्ज
Next: सोमेश्वर पुलिस ने दुकान में शराब पिलाने व उत्पात मचाने पर 02 व्यक्ति किए गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.