Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • माइग्रेन से लेकर साइनस तक, जानें क्या है विभिन्न प्रकार के सिरदर्द में अंतर
  • रहन-सहन

माइग्रेन से लेकर साइनस तक, जानें क्या है विभिन्न प्रकार के सिरदर्द में अंतर

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
headache

सिरदर्द एक बेहद आम समस्या है। यह कई तरह के होते हैं और हर एक के अपने कारण, लक्षण और उपचार के विकल्प भी मौजूद हैं। सिरदर्द माथे से शुरू होकर कान और गर्दन के किनारे और सिर के ऊपरी हिस्से तक अनुभव किया जा सकता है। सभी सिरदर्द जटिलता, तीव्रता और आवृत्ति के संदर्भ में अलग होते हैं। आइए आज हम आपको पांच अलग-अलग तरह के सिरदर्द के बारे में बताते हैं।

माइग्रेन
माइग्रेन में सिर में बहुत तेज दर्द होता है और इसकी तीव्रता भी अधिक होती है। इसमें जल्दी आराम नहीं मिलता है और कभी-कभी यह कई दिनों तक होता है। खाना नहीं खाने से या बहुत ज्यादा तनाव लेने की वजह से आपको माइग्रेन का सिरदर्द हो सकता है। इसमें लोग अपने सिर के किनारों में दर्द महसूस करते हैं और इलाज के लिए दवा पर भरोसा करते हैं। हालांकि इसका कोई ठोस इलाज नहीं है।

तनाव से होने वाला सिरदर्द
घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों की वजह से आजकल हमारा रुटीन ऐसा हो गया है कि हर वक्त तनाव बना रहता है। इसके कारण अक्सर सिर में दर्द होता है। यह दर्द गर्दन और कंधों में तनाव के कारण भी हो सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में यह लंबे समय तक नहीं रहेगा। तनाव से होने वाला सिरदर्द गर्दन के पीछे और किनारों की तरफ मध्यम तीव्रता तक का होता है। इससे राहत पाने के लिए मेडिटेशन बढिय़ा विकल्प है।

क्लस्टर सिरदर्द
क्लस्टर सिरदर्द बेहद गंभीर सिरदर्द होता है। इसमें लगातार आंखों के आसपास दर्द और जलन महसूस किया जा सकता है, जिससे आसानी से राहत नहीं मिलती है। यह सिरदर्द इतना तीव्र और भयंकर होता है कि आपका बैठना भी मुश्किल हो जाता है और अन्य असुविधा होती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप दवाएं ले सकते हैं जो स्थिति को अधिक सहने योग्य बनाने में मदद करती हैं।

साइनस का सिरदर्द
साइनस एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति की नाक बंद हो जाती है। यह स्थिति एलर्जी, मौसम में बदलाव और ज्यादा ठंडे मौसम के कारण होती है। इसके कारण नाक से पानी आना, सिरदर्द, गले और आंखों में दर्द और आधे सिर में दर्द होने जैसी समस्याएं होती हैं। साइनस के दर्द में आप खुद को थका हुआ भी महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

मेहनत से होने वाला सिरदर्द
जब आप कोई मेहनत भरा काम या भारी शारीरिक एक्सरसाइज करने के बाद थक जाते हैं तो आपको जो सिरदर्द महसूस होता है, वह मेहनत से होने वाला सिरदर्द है। कई बार शरीर पर अचानक से तनाव आ जाने पर भी यह दर्द महसूस होता है। यह सिरदर्द घंटों तक रहता है और कभी-कभी कुछ दिनों तक भी चलता रहता है। इसमें गर्दन और सिर के एक या दोनों तरफ दर्द होता है।
(सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी प्रकार से चिकित्सकीय राय/सलाह नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ या चिकित्सक का परामर्श लें। प्रकाशक इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 नवम्बर
Next: इटली के इस्चिया द्वीप में एक की मौत और कई लापता

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.