Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ग्राम स्वराज अभियान को लेकर पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। विकासखंड सभागार ऊखीमठ में विधिवत रूप से हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला में विकास खंड ऊखीमठ के निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं रेखीय विभागों के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक हरि प्रसाद ममगाईं ने बताया कि सतत विकास लक्ष्य के सत्रह लक्ष्यों को तथा 9 थीम के रूप में परिवर्तित कर लक्ष्य को 2030 से पूर्व हासिल करने की योजना पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। पहली थीम गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका गाँव का वर्णन करते हुए इससे संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि किस तरह गाँवों को गरीबी मुक्त किया जा सकता है। बाल हितैषी गाँव एवं महिला हितैषी गाँव पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज में विकास कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए महिलाओं को भी बराबर की भागीदारी निभानी चाहिए। मुख्य प्रशिक्षक डॉ सुभाष चन्द्र पुरोहित ने 73 वें संविधान संशोधन की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि पंचायतों को संवैधानिक दर्ज़े के साथ साथ मजबूत लोकतांत्रिक इकाई स्थापित करने में 73 वें संविधान संशोधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिससे महिलाओं में नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता का विकास हुआ है। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुभाष रावत,प्रधान योगेंद्र सिंह,खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी,सहायक विकास अधिकारी गोकुल सिंह रावत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल से प्रतिबंधित सामान लाने पर एक गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: 3.38 लाख के गांजे के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार, 02 बाईक सीज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.