Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में प्रशिक्षणार्थियों को सिखाई जा रही पाक कला की बारीकियां
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में प्रशिक्षणार्थियों को सिखाई जा रही पाक कला की बारीकियां

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
IMG-20221124-WA0031

अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में पांच दिवसीय कुक हेतु Skill Testing and Certification प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के तत्वाधान में राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में चल रहा है। जिसमें कुल 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। संस्थान के शिक्षकों द्वारा सभी को कुकिंग से संबंधित बारीकी से जानकारी दी जा रही है। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से इस प्रशिक्षण का फायदा लिया जा रहा है। क्षेत्र के आसपास के होटल, रिसॉर्ट, कैंटीन, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि में कार्य कर रहे ये प्रतिभागी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से काफी खुश हैं। संस्थान के प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह मर्तोलिया द्वारा बताया गया कि सभी प्रतिभागियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद छठे दिन एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन सभी प्रतिभागियों के कौशल को ग्रेड देते हुए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय और राजकीय होटल संस्थान अल्मोड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा और अट्ठारह सौ रुपए का मानदेय भी इन प्रतिभागियों को दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को अल्मोड़ा पिथौरागढ़ क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लेने की बात कही, उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम जो भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य है उसको भी सभी प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक समझाया, उनका कहना था कि सरकार चाहती है कि उन सभी को वह प्रशिक्षण दिया जाए जिससे उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी इसका फायदा पहुंचे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित करी।
इस प्रशिक्षण को संस्थान के प्रवक्ता भरत पांडे, भानु प्रताप सिंह मेहरा, विजय प्रताप सिंह, सुरभि जोशी, नीलम परिहार, दिनेश जोशी, दिगपाल सिंह व चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा दिया जा रहा है। यहां प्रशिक्षण में अंबर अग्रवाल, गौरव सिंह, किशोर राम, कमलेश आर्य, राजू, भानु प्रताप सिंह बिष्ट, भावना कनवाल, जयंती बिष्ट, सरिता, निकिता बिष्ट, पूजा बिष्ट, दलजीत सिंह बिष्ट, भावना, कुंदन कनवाल, सौरभ अभिषेक आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारी के आकर्षण को बढ़ाने का काम करते हैं होंठ, इन तरीकों से दें इन्हें निखार
Next: मुख्य सेवक ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.