Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड:  शादाब शम्स
  • देहरादून

उत्तराखंड के मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड:  शादाब शम्स

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के मदरसों में ड्रेस कोड लागू होगा। इस बात की जानकारी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी। उन्होंने बताया कि हम उत्तराखंड में मॉर्डन मदरसे विकसित करना चाहते हैं। मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही सात मदरसों को मॉर्डन मदरसा बनाया जाएगा। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि इसके लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जहां इसे जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बुधवार को कहा कि ड्रेस कोड शुरू में अगले शैक्षणिक सत्र से इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले 103 मदरसों में से सात “मॉडल मदरसों” में लागू किया जाएगा। इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी ड्रेस कोड को अंतिम रूप देना बाकी है, लेकिन इसे जल्द ही करेंगे। शादाब शम्स ने कहा, मदरसों को मॉडर्न स्कूल के तर्ज पर चलाई जाने की भी तैयारी चल रही है।,  जहां पहले चरण में 7 मदरसे में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा, जिसमें दो देहरादून, दो उधमसिंह नगर, दो हरिद्वार और एक नैनीताल के के मदरसों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि हमारा बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर बने, एपीजे अब्दुल कलाम के रास्ते पर चले और आगे बढ़े। उस दिशा में हम अपने मदरसों को बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपने है कि हर बच्चे की अच्छी शिक्षा मिले। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं मदरसे में पढ़ने वाले हर बच्चे के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप देखना चाहता हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी : धस्माना
Next: परिवहन कारोबारी करेंगे परिवहन आयुक्त कार्यालय का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.