Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन कारोबारी करेंगे परिवहन आयुक्त कार्यालय का घेराव
  • देहरादून

परिवहन कारोबारी करेंगे परिवहन आयुक्त कार्यालय का घेराव

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

देहरादून। डोईवाला के लालतप्पड़ में ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र खोलने को लेकर परिवहन कारोबारी मुखर हो गए हैं। बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो और विक्रम संचालकों ने 25 नंवबर को परिवहन आयुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। सिटी बस महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि परिवहन विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के विरुद्ध डोईवाला में फिटनेस केंद्र खोला है। यह केंद्र चकराता से 100 किमी और देहरादून शहर से 28 किमी दूर है। वाहन स्वामियों पर फिटनेस कराने के लिए पांच हजार रुपये तक अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। कहा कि हम ऑटोमेटिक फिटनेस के विरुद्ध नहीं है, लेकिन यह सेंटर शहर के आसपास खोले जाएं। देहरादून जिले में कम से कम चार केंद्र खोले जाए। जब तक केंद्र नहीं खुलते हैं, तब तक पूर्व की भांति मैनुअल फिटनेस हो। कहा कि फिटनेस केंद्र के विरोध में 11 यूनियनें 25 नवंबर को परिवहन आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी। इसमें टैक्सी मैक्सी यूनियन रिस्पना पुल, धर्मावाला विकासनगर बस यूनियन, डाकपत्थर विकासनगर बस यूनियन, देहरादून ऑटो यूनियन, विक्रम जन कल्याण समिति देहरादून, दूनवैली कॉन्ट्रैक्ट बस यूनियन देहरादून, सिटी बस महासंघ देहरादून, बिष्ट गांव टाटा मैजिक यूनियन, अनारवाला टाटा मैजिक यूनियन, गढ़ी कैंट प्राइवेट बस यूनियन और देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन शामिल होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड:  शादाब शम्स
Next: राशिफल 24 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.