Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सत्येन्द्र जैन को मसाज करने वाला निकला पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद एक रेपिस्ट : रमेश बिधूड़ी
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

सत्येन्द्र जैन को मसाज करने वाला निकला पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद एक रेपिस्ट : रमेश बिधूड़ी

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि प्रतिदिन केजरीवाल की करतूते सामने आ रही हैं। दिल्ली को जिस तरह से ठगने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। केजरीवाल और उनके विधायकों के बयान जिस तरह के हैं, वह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। रमेश बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल के एक पुराने वीडियो को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि उनके 70 के 70 कैंडिडेट्स ईमानदार हैं, चरित्रवान हैं और किसी के खिलाफ भी कोई केस नहीं है लेकिन आज स्थिति यह है कि उनके विधायक पर संगीन अपराध होने के साथ-साथ पूरी दिल्ली में लूट मचाए हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों की तस्वीर और बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सोमनाथ भारती अपने पत्नि के साथ ही शर्मसार करने वाले कृत किया, फर्जी डिग्री मामले में जितेंद्र सिंह तोमर, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शरत चौहान, धोखाधड़ी और जबरन जमीन हड़पने के मामले में मनोज कुमार, राशन वितरण में यौन शोषण करने वाले संदीप कुमार और महिलाओं को बलात्कार के लिए धमकाने जैसी घटानाओं को अंजाम देने वाले अमानतुल्लाह खान जैसे विधायक भी आम आदमी पार्टी के ही हैं। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आज सत्येन्द्र जैन जेल के अंदर मसाज करा रहे हैं जबकि उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे फीजियोथेरेपी करवा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि जो फीजियोथेरेपी करने वाला शख्स है वह पास्को के तहत नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने के जघन्य मामले में जेल के अंदर सज़ा काट रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल यह सब जानते हुए भी सत्येन्द्र जैन को उनके पद से नहीं हटा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि कही हवाला कारोबारियों के साथ उनके कारनामें भी ना बाहर आ जाए। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव को जिस तरह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी टिकट बेचने के आरोप में पीटा है, उसे पूरे देश ने देखा और इससे पता लगाया जा सकता है कि केजरीवाल के ये विधायक आखिर किस तरह की राजनीति कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार के बेगूसराय में रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दोस्त की मौत
Next: कांग्रेस पार्टी को सरदार पटेल का नाम लेने में भी तकलीफ होती है : अमित शाह

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.