Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • असम-मेघालय सीमा के पास पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

असम-मेघालय सीमा के पास पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

गुवाहाटी (आरएनएस)। मेघालय सीमा के पास असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में स्थित एक गांव में झड़प के बाद मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी में एक वन रक्षक सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इस घटना में कई अन्य ग्रामीणों की भी घायल होने की खबर है।
पश्चिम कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों ने जिले के एकांत मुकरो गांव से अवैध लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को तडक़े करीब तीन बजे रोका।
जब वन रक्षक अवैध खेप को जब्त करने के लिए ट्रक के पास पहुंचे, तो उन्होंने भागने की कोशिश की।
गार्ड ने फायरिंग की और वाहन के टायर में पंचर कर दिया। वाहन के चालक और सहायक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया गया, लेकिन अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।
इसके बाद वन अधिकारियों ने निकटतम पुलिस स्टेशन जिरिकेंडिंग को सूचित किया और अतिरिक्त बल के लिए अनुरोध किया।
पुलिस के मुताबिक जब एक टीम वहां पहुंची तो भारी संख्या में मेघालय के लोगों ने धारदार हथियारों से उनका घेराव कर दिया।
अधिकारी ने कहा, गुस्साई भीड़ ने गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग की। हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम को गोलियां चलानी पड़ीं। एक वन होम गार्ड और खासी समुदाय के तीन सदस्य गोलीबारी में मारे गए।
इसी बीच पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई।
गांव जिला मुख्यालय से छह घंटे की ड्राइव की दूरी पर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्विन टावर का मलबा हटाने का काम फिर शुरू, 100 मजदूर और 9 जेसीबी काम पर लगी
Next: यूपी में एसयूवी पलटने से पांच की मौत, 6 लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.