Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की एन.एच.एम टास्कफोर्स की बैठक
  • देहरादून

डीएम ने ली स्वास्थ्य विभाग की एन.एच.एम टास्कफोर्स की बैठक

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में देर शाम स्वास्थ्य विभाग की एन.एच.एम टास्कफोर्स की बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रसव के दौरान महिला अथवा शिशु की मृत्यु हो जाने के प्रकरणों पर संबंधित चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि गर्भवती महिलाओं के बारे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, प्रत्येक चिकित्सक व कर्मचारी अपने अपने दायित्व का कड़ाई से निर्वहन करेंगे। उन्होंने लापरवाही करने वाले के विरूद्व कठोर कार्यवाही अमल में लाने की बात कही। साथ ही कहा कि समस्त एमओआईसी अपने अपने क्षेत्र सक्रियता से कार्य करेंगे एवं अपने स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कहा कि चिकित्सा अधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के समस्त स्टॉफ में सुधार लाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य उपचार एवं स्वास्थ्य सेवा में किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस बात को गम्भीरता से लेंगे। आशाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को किये जाने वाले समन्यवय एवं पोषक भोजन, जांच आदि की जानकारी से जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार नियोजन हेतु जागरूक करने तथा स्वास्थ्य योजनाओं के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि एनएचएम की योजनाओं की जानकारी समस्त हितधारकों तक पंहुचे इसके लिए व्यवस्था बनाई जाए ताकि योजनाओं से अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित किया जाए। इसके लिए उन्होंनें विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारित करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि अन्य जनसामान्य को योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने निर्देश दिए टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढीकरण किया जाए, ताकि टीकाकरण से कोई वंचित न रहे। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्यक्रम हेतु ‘‘टीकाकरण उत्सव’’ एवं स्कूलों में चलाए गए टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में क्षय रोंगियों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु नि-क्षय मित्र के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लेने (रोगियों को न्यूट्रिशियन/पोषक आहार ) हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने क्षय रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य उपचार हेतु अधिकारी, समाज सेवी एवं जनमानस को सहभागिता के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कहीं। उन्होंने नि-क्षय मित्र योजना से जुड़ने, रोगियों को गोद लेने के साथ ही अपने अपने क्षेत्रांतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, उद्योगों को इससे जोडते हुए क्षय रोगियों को स्वस्थ जीवन की मुख्यधारा से जोडने में योगदान देने की अपेक्षा की। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिये की क्षय रोगियो की क्षेत्रवार सूची समस्त उपजिलाधिकारियों एवं अन्य को उपलब्ध कराए जाए।
बैठक में एसीएमओ डा0 नरेन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि, डॉ0 वन्दना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मनोज वर्मा, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मसूरी यतेन्द्र सिंह, सीडीपीओ मंजेश्वरी रावत, सीएचसी सहसपुर डॉ उमा राजपूत, डॉ प्रदीप उनियाल, डोईवाला डॉ समिता सहित समस्त एमओआईसी व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलन मस्क का बड़ा फैसला, 8 डॉलर वाले ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन के रिलॉन्च पर लगी रहेगी रोक
Next: सीएम धामी ने किया कैम्पटी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.