Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया खेल महाकुम्भ का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया खेल महाकुम्भ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
WhatsApp Image 2022-11-21 at 6.00.32 PM

अल्मोड़ा। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम में किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान मंत्री ने सभी खिलाड़ियों से वार्तालाप भी किया तथा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मंत्री ने शुभारंभ के दौरान आयोजित प्रथम प्रतियोगिता (800 मीटर दौड़) को भी हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मोहन दुर्गापाल (भिकियासैण), आयुष बिष्ट (भैंसियाछाना) तथा भूपेंद्र सिंह (द्वाराहाट) को क्रमशः 700, 500 तथा 300 रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं मेडल भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ न्याय पंचायत स्तर व विकासखण्ड स्तर से होते हुए आज जिला स्तर पर आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति राज्य सरकार गम्भीरता से प्रयासरत है, जिसको हम यहॉ पर प्रत्यक्ष रूप से देख रहे है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों को न्याय पंचायत स्तर पर अवसर प्रदान किया गया कि वे खेलों में प्रतिभाग करें तथा उसमें चयनित होते हुए आज ये खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर खेलें इसके लिए राज्य सरकार सभी सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखण्ड को देवभूमि के रूप में जाना जाता है उसी प्रकार खेल प्रतिभाओं के रूप में भी जाना जाय, यही राज्य सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही शुरूआत जनपद से लक्ष्य सेन व एकता बिष्ट के रूप में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि न्याय पंचायत स्तर से खेल प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अल्मोड़ा स्टेडियम हेतु दर्शक दीर्घा एवं मैदान में ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया है।
इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 550 ग्राम चरस के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार
Next: पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का संभाला पदभार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.