Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक प्रबंधक को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया, उन्नीस लाख पैंसठ हजार तथा वाद व्यय अदा करने का आदेश
  • हरिद्वार

जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक प्रबंधक को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया, उन्नीस लाख पैंसठ हजार तथा वाद व्यय अदा करने का आदेश

आवासीय ऋण में बीमा नहीं कराने का वाद
RNS INDIA NEWS 08/10/2020
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने बैंक प्रबंधक को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया है। आयोग ने बैंक प्रबंधक को बीमा कंपनी से 19,65,804 रुपये लेकर शिकायतकर्ता महिला के लोन खातों में जमा करने और शिकायत खर्च और अधिवक्ता फीस के रूप में दस हजार रुपये शिकायतकर्ता महिला को अदा करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता महिला सुदेश देवी पत्नी मदन सिंह निवासी सुनहरा, सरस्वती विहार रामनगर, रुडक़ी ने सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के स्थानीय प्रबन्धक के खिलाफ एक शिकायत दायर की थी। बताया था कि उसके पति देहरादून स्थित छिद्दरवाला राजकीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक पद पर सेवारत थे। पति ने अपने जीवनकाल में स्वयं व शिकायतकर्ता के नाम पर आवासीय भवन निर्माण के लिए तीन लोन लिए थे। उक्त लोन की किश्तें नियमित रूप से जमा हो रही थीं। साथ ही, बैंक एग्रीमेंट में सेवा शर्तों के अनुसार बैंक प्रबंधक को शिकायतकर्ता के पति का खाते से प्रीमियम राशि की कटौती कर दिए गए लोन का बीमा कराया जाना शामिल था। कानूनी रूप से बैंक द्वारा जारी गाइड लाइन में भी उक्त शर्त दी हुई है। लेकिन प्रबन्धक ने शिकायतकर्ता के पति का बीमा नहीं कराया और न ही कोई कारण बताया था। अप्रैल 2018 में शिकायतकर्ता के पति की मृत्यु हो गई थी। जिस पर बीमा पॉलिसी कराई होती, तो शेष लोन किश्तों का भुगतान बीमा क्लेम के माध्यम से जमा हो जाता। लेकिन पति की मृत्यु के बाद शिकायतकर्ता लोन की किश्तें जमा नहीं कर पा रही है। जबकि बीमा पॉलिसी कराने की जिम्मेदारी बैंक प्रबन्धक की थी। जिसके संबंध में शिकायतकर्ता ने बैंक प्रबंधन को एक नोटिस भेजा था। लेकिन बैंक प्रबंधक ने शिकायतकर्ता महिला को शेष लोन की किश्तें चुकाने के लिए डिमांड नोटिस भेज दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: जम्मू में तैनात रामनगर के हवलदार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.