Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ट्रेड फेयर के विरोध में उतरे गोपेश्वर में व्यापारी
  • चमोली

ट्रेड फेयर के विरोध में उतरे गोपेश्वर में व्यापारी

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
rns featured image new

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में व्यापारियों ने पुलिस मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना से पहले ही व्यापार मंदा पड़ा है, अब ट्रेड फेयर से व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मेले के आयोजन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, नगर मंत्री आयुष चौहान और नवल भट्ट ने कहा गोपेश्वर नगर की सभी दुकानों को शनिवार को बंद किया जाएगा। चमोली बाजार के अध्यक्ष से भी बाजार बंद को लेकर वार्ता की जाएगी। एक दिसंबर से नगर में ट्रेड फेयर का आयेजन प्रस्तावित है। मेले के विरोध में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक करने के बाद नगर में जुलूस-प्रदर्शन किया। नगर पालिका के सभासद और व्यापारी नेता नवल भट्ट ने कहा कि समस्त व्यापारी मेला आयोजन के विरोध में हैं। पिछले कई दिनों से प्रस्तावित मेला आयोजन का विरोध किया जा रहा है। लेकिन मेले की सामग्री गोपेश्वर पहुंचाई जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, अनूप सिंह रावत, जयवीर नेगी, सचिन बर्त्वाल, आयुष चौहान ने कहा कि गोपेश्वर में जबरदस्ती मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार मेले का विरोध किया जा चुका है, बावजूद इसके मेले का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारियों ने ऐलान किया कि यदि विरोध के बावजूद भी मेले का आयोजन किया गया तो पहले दिन से ही बाजार बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें जनता का भी सहयोग लिया जाएगा। व्यापारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया है। इस मौके पर प्रेम सिंह, सतीश, आयुष चौहान, राकेश मैठाणी, प्रकाश सिंह, देवेंद्र गौड़, राकेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सामग्री में मिलावट पर 19 प्रतिष्ठानों व दुकान संचालकों पर लगा अर्थदंड
Next: सफाई कर्मचारी संघ के धर्मेश अध्यक्ष सोनू बने महासचिव

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.