Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में वकीलों ने किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन
  • पौड़ी

पौड़ी में वकीलों ने किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
rns featured image new

पौड़ी। बार काउंसिल उत्तराखंड के आह्वान पर पौड़ी में जिला अधिवक्ता संघ ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कोर्ट में गुरुवार को कामकाज प्रभावित रहा। गुरुवार को जिला न्यायालय के पास विधि भवन में धरना देते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदेश के अधिकांश न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं से गरिमापूर्ण व्यवहार न किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार काउंसिल उत्तराखंड के आवाहन पर पौड़ी जिले के सभी न्यायालयों में आज सभी अधिवक्ता गण कार्य बहिष्कार पर है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कुछ न्यायालयों में अधिवक्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है जबकि बेंच और बार दोनों एक ही सिक्के के पहलू हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से अधिवक्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्यायालयों में शीघ्र ही अधिवक्ताओं के लिए रवैया बदला नहीं गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी, सचिव आमोद नैथानी, एडवोकेट विनोद चमोली, वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस रावत, केपी डंगवाल, पूरण सिंह नेगी, दिगपाल सिंह नेगी, विनोद कुमार, प्रेम बल्लभ पंत, मुकेश नौटियाल, डीएन शाह, कांति मैठाणी, महेश बलूनी, विनोद भंडारी, कमल बमराडा, रश्मि, ममता, लक्ष्मी, कुसुम नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गेस्ट टीचरों की नई भर्ती का किया विरोध
Next: डीएम ने की सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.