Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कार्यबहिष्कार कर नाराज अधिवक्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

कार्यबहिष्कार कर नाराज अधिवक्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड और राज्य की समस्त बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार न किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते कोर्ट पहुंचे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला न्यायालय परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर दो घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। अधिवक्ता दिनभर अपने कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिकांश न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं से अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। साथ ही न्याय प्रक्रिया में साथ नहीं दे रहे हैं। जिस कारण अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यही स्थिति बनी हुई है। विवश होकर अधिवक्ताओं को कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं आया तो आगे कठोर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता कर्णपाल सिंह रौथाण, जीतपाल सिंह कठैत, कुंवर सिंह रावत, जीएस भट्ट, रामकृष्ण नौटियाल, सुदर्शन चौधरी, विनोद खंडूरी, प्यार सिंह नेगी, अरुण वाजपेई, आशीष नेगी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, गंभीर सिंह रावत, महावीर सिंह बुटोला, अर्जुन सिंह नेगी, केपी ढौंडियाल, बृजमोहन नौटियाल, गोवर्धन, अरुण चमोली, अर्जुन सिंह नेगी, पुरुषोत्तम चंद्रवाल, गोविंद मैखुरी, यशोदा खत्री, धर्मेंद्र सिंह रावत, आरती, दिगपल नेगी, उमाकांत वशिष्ट, विनोद त्रिपाठी, सुशील चंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर चोटिल लड़कों को देख रुके सीएम धामी, हालचाल जान पायलट कार से भेजा अस्पताल
Next: गेस्ट टीचरों की नई भर्ती का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.