Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 2.44 किग्रा चरस के साथ हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार
  • टिहरी

2.44 किग्रा चरस के साथ हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने सवा दो लाख रुपये लागत की 2 किलो 44 ग्राम चरस के साथ हरियाणा निवासी दो नशा कारोबारियों से पकड़ी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम धामी ने 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त करने का अभियान चलाया हुआ है। जिसे लेकर टिहरी पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। इसी क्रम में टिहरी पुलिस ने बीते दिवस को पुलिस को हरियाणा नंबर के वाहन में बड़ी मात्रा में नशा ले जाने की सूचना मिली। जिस पर कांडीखाल पुलिस चौकी ने यहां पर सघन चैकिंग अभियान शुरू किया। उत्तरकाशी से होते हुए हरियाणा नंबर की कार दिखी। जिसे रोकने पर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली तो कार से 2 किलो 44 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में चरस ला रहे हरियाणा के जिला पानीपत ग्राम आटा निवासी प्रवीण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह और हरियाणा पानीपत निवासी ग्राम डिकाइला निवासी अमित पुत्र राममेहर सिंह को भी पकड़ा गया। जिनके खिलाफ नई टिहरी थान कोतवाली में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का न्यायलय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशा करते हैं और नशे के कारोबार के लिए चरस भारी मात्रा में खरीद कर ले जा रहे थे। एसएसपी ने पुलिस टीम की तारीफ कर कहा कि नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही में एसआई अरूण त्यागी व एसआई राजेंद्र सिंह रावत ने बेहतर काम किया है। टीम में इनके अलावा एसएचओ नई टिहरी कमल मोहन भंडारी, एसआई लखपत बुटोला, हेड कांस्टेबल राकेश बिष्ट, कांस्टेबल चंदर सिंह, मुकेश शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र संघ चुनाव में मतदान के लिए छात्रों में दिखा उत्साह
Next: छह महीने पहले घर से लापता किशोर दिल्ली से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.