Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र संघ चुनाव में मतदान के लिए छात्रों में दिखा उत्साह
  • पौड़ी

छात्र संघ चुनाव में मतदान के लिए छात्रों में दिखा उत्साह

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में गुरुवार को मतदान के लिए छात्रों में खूब उत्साह दिखा। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होने से पहले ही छात्र-छात्राएं परिसर में पहुंचने शुरू हो गए थे। 11 बजे के बाद परिसर में मतदान करने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जुट गई। जिससे पुलिस प्रशासन व नियंता बोर्ड को भी व्यवस्था बनाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। गढ़वाल केंद्रीय विवि में गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नियंता मंडल के सदस्य व पुलिस, पीएसी के जवान परिसर में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में तैनात किए गए थे। बिड़ला परिसर के मुख्य गेट पर छात्रों को अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए विवि प्रशासन की ओर से छूट दी गई थी। परिसर के दूसरे गेट से पहले ही बेरीकेडिंग कर परिचय पत्र दिखाने पर ही छात्र-छात्राओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। इस दौरान मतदान करने व अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। नियंता मंडल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड व चुनाव संचालन समिति की ओर से मतदान के बाद छात्र-छात्राओं को परिसर से बाहर जाने की अपील भी की जाती रही। इसके लिए नियंता मंडल के सदस्य परिसर में निगरानी करते रहे। मुख्य निंयता प्रो. बीपी नैथानी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी व्यवस्थाएं जुटाई गई। जिसमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयोग से घोषित परीक्षा तिथि को बदलने की मांग
Next: 2.44 किग्रा चरस के साथ हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.