Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्लेसमेंट में ग्राफिक एरा की छात्रा का नया कीर्तिमान, पूजा को बीटेक में 84.88 लाख का पैकेज
  • देहरादून

प्लेसमेंट में ग्राफिक एरा की छात्रा का नया कीर्तिमान, पूजा को बीटेक में 84.88 लाख का पैकेज

RNS INDIA NEWS 17/11/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में ग्राफिक एरा ने प्लेसमेंट के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की बीटेक की वर्ष 2023 बैच की एक छात्रा ने 84.88 लाख रुपये का पैकेज पाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा को यह पैकेज प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कम्पनी एटलासियन ने ऑफर किया है।

टिहरी गढ़वाल जनपद के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव निवासी पूजा के पिता जय सिंह ठेकेदार हैं। पूजा ने इस कामयाबी के लिए अपने अभिभावकों के साथ ही ग्राफिक एरा को श्रेय दिया है। पूजा ने कहा कि ग्राफिक एरा का माहौल आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला खुद क्लास लेकर कठिन विषयों को भी बहुत सहज ढंग से इस तरह समझाते हैं कि छात्र-छात्राओं की दिलचस्पी बढ़ जाती है। विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय फैकल्टी और अत्याधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों से जोड़ देते हैं।
इस बीच वर्ष 2022 के बैच के प्लेसमेंट आखिरी चरण में पहुंच गए हैं। इस बैच से माइक्रोसॉफ्ट 50.17 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट ऑफर दे चुका है। अमेजॉन ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीटेक कम्प्यूटर साईंस के बैच 2022 के शुभम राणा (देहरादून), हर्ष वर्धन (मेरठ), संस्कार सिंघल(देहरादून), कृतिका पांडेय (रामनगर), प्रियंका कोरंगा (देहरादून) व शिवी अग्रवाल (बिजनौर), आयुष बहुखंडी (देहरादून), भीमताल कैम्पस के हिमांशु भट्ट (भीमताल), प्रज्वल पांडेय (हल्द्वानी) तथा गौतम जोशी (पिथौरागढ़) को 44.14 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है।
इनसे पहले अमेजॉन ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की भूमिका शर्मा (देहरादून), तान्या चेतना वैश (गोरखपुर) व ध्रुव रावत (देहरादून) और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून कैम्पस के विकास थपलियाल का इतने ही पैकेज पर चयन किया है। शिवी अग्रवाल को माइक्रोसॉफ्ट 50.17 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट ऑफर दे चुकी है।
अब तक दुनिया की मशहूर कम्पनियों अमेजॉन, वॉलमार्ट, इन्फोमेटिका, जीस्केलर, इन्फोसिस, कैपजैमिनि, टीसीएस, एसेंचर आदि में वर्ष 2022 बैच के 4100 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट हो चुके हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को टाइम्स, न्यूयॉर्क की वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान मिलने और केंद्र सरकार की देश के सौ टॉप विश्वविद्यालयों की सूची में लगातार तीसरे साल और अच्छी रैंकिंग (74वीं रैंक) मिलने के साथ ही नैक से ए प्लस ग्रेड हासिल होना, इसकी उच्च स्तरीय गुणवत्ता का प्रमाण बन गया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून कैम्पस के साथ ही भीमताल और हल्द्वानी के परिसर भी अपनी उत्कृष्टता की लगातार धाक जमा रहे हैं।
बीटेक की छात्रा पूजा को 84.88 लाख रुपये का पैकेज मिलने पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने बधाई देते हुए कहा कि कारपोरेट जगत की जरूरतों का सही ढंग से आंकलन करके उन्हें शिक्षा से जोड़ने और नई तकनीकें सिखाने की व्यवस्था से ग्राफिक एरा को वर्ल्ड रैंकिंग में जगह मिली है। ग्राफिक एरा के दोनों विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रोफेशनल तैयार करने की विशेषज्ञता छात्र-छात्राओं के लिए सफलता की नई राहें खोल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : 21 नवम्बर से 01 दिसंबर तक जिला खेल महाकुम्भ होगा आयोजित
Next: केदारनाथ में पर्वतीय शैली में बनेगा मिनी एयरपोर्ट, मसूरी में भी खुली हेलीपोर्ट की राह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.