Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षकों की कार खाई में गिरी, प्रधानाचार्य समेत दो की मौत; एक घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली

शिक्षकों की कार खाई में गिरी, प्रधानाचार्य समेत दो की मौत; एक घायल

RNS INDIA NEWS 16/11/2022
02

कर्णप्रयाग। आदिबदरी-सिलपाटा मार्ग पर सुगड़ गांव के पास शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में प्रधानाचार्य समेत दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीनों शिक्षक जीआईसी सिलपाटा में चार वर्षों से शिक्षक थे और तीन दिन के अवकाश पर घर जा रहे थे।
भलसों गांव निवासी आनंद सिंह ने बुधवार सुबह अपने गांव से एक वाहन खाई में गिरता देखा। उन्होंने इसकी सूचना आदिबदरी पुलिस को दी और स्वयं बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी गैरसैंण मनोज नैनवाल पुलिसकर्मी आनंद शाह, गिरीश जोशी व अन्य जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम के साथ बचाव कार्य में जुट गए।
थाना प्रभारी नैनवाल ने बताया कि जीआईसी सिलपाटा के प्रधानाचार्य अपने दो शिक्षकों के साथ तीन दिन के अवकाश पर घर जाने के लिए आदिबदरी की तरफ आ रहे थे तो सुगड़ गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चला रहे जीआईसी सिलपाटा के प्रधानाचार्य उमेदसिंह नेगी (45) निवासी विकासनगर (देहरादून) व शिक्षक हिमांशु मेंदोला (45) निवासी गढ़ीकैंट (देहरादून) की मौके पर मौत हो गई। तीसरे शिक्षक हल्द्वानी निवासी ललित बिष्ट (36) बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें 108 वाहन से इलाज के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा। उन्हें रेफर किया गया है। कानूनगो दुर्गाप्रसाद कपरवांण व थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल की उपस्थिति में शवों को पीएम के लिए कर्णप्रयाग भेजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में हर परिवार का होगा ‘परिवार पहचान पत्र’
Next: शासन ने परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी ये सौगात

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.