Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु बजट को मिली मंजूरी
  • पौड़ी

पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु बजट को मिली मंजूरी

RNS INDIA NEWS 16/11/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की पेयजल व्यवस्था में सुधार एवं समस्याग्रस्त क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए सीएम की घोषणा के अनुरूप 4 करोड़, 95 लाख, 48 हजार रुपये के बजट की प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। जबकि प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़, 98 लाख रुपये की धनराशि व्यय हेतु स्वीकृत की गई है। जल्द ही योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए जल संस्थान की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी। श्रीनगर के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य की योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने से श्रीनगर, श्रीकोट, डांग आदि स्थानों पर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल लाइनों की मरम्मतीकरण, लाइन बदलने व फिल्टर बदले जाने आदि कार्य होंगे। इससे श्रीनगर में पानी की व्यवस्था में और सुधार आएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता कृष्णकांत का कहना है कि योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान हुई है। उन्होंने कहा कि योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी। उसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र रावत ने कहा कि श्रीनगर में पानी की व्यवस्था में और सुधार के लिए सरकार की ओर से की गई यह पहल सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए सीएम पुष्कर धामी एवं श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनपुर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग
Next: भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा का भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.