Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सीएम करेंगे कोठगी रुद्रप्रयाग में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास
  • रुद्रप्रयाग

सीएम करेंगे कोठगी रुद्रप्रयाग में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के कोठगी में जल्द ही नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 14 नवम्बर को सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के हाथों इस कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। यहां नर्सिंग के सभी कोर्स संचालित होंगे। विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयासों से रुद्रप्रयाग में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। रुद्रप्रयाग से घोलतीर की ओर कोठगी में करीब 9 हेक्टेयर भूमि नर्सिंग कॉलेज के लिए चयनित है। इस कॉलेज के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से जारी किए गए हैं जबकि 2.50 करोड़ रुपये राज्य सरकार दे रही है। कुल मिलाकर 20.50 करोड़ रुपये से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग से जुड़े सभी कोर्स संचालित किए जाएंगे। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि 14 नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के हाथों नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। जबकि इसके बाद इसके निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू की जाएगी। कुल 9 हेक्टेयर भूमि के महज साढ़े चार सौ नाली जमीन पर ही नर्सिंग कॉलेज का निर्माण हो रहा है यहां अभी काफी जमीन है इसलिए इसका व्यापक विस्तार किया जाएगा। रुद्रप्रयाग जनपद के साथ ही यहां बड़ी संख्या में युवाओं को नर्सिंग कॉलेज का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रस्तावित समान नागरिक संहिता को लेकर रखे विचार
Next: धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्गों से सिंगल यूज प्लास्टिक होगा पूरी तरह खत्म

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.