Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मदद करने वाला ही कार से चुरा ले गया लाइसेंसी पिस्टल
  • देहरादून

मदद करने वाला ही कार से चुरा ले गया लाइसेंसी पिस्टल

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
default featured image

देहरादून। राह चलते कार खराब हुई तो मदद करने आया युवक कार से पिस्टल चुरा ले गया। घटना को लेकर कार मालिक ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रमेश सिंह राणा निवासी विष्णु विहार बाईपास रोड बीते बुधवार को रात 11 बजे हरिद्वार बाईपास रोड होते हुए अपने घर जा रहे थे। वह अजबपुर स्थित फ्लाईओवर के नीचे भट्ट जनरल स्टोर के सामने पहुंचे तो अचानक उनकी कार बंद हो गई। कई कोशिशों में भी कार स्टार्ट नहीं हुई। तभी काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा। पीड़ित ने खराबी की बात बताई तो बाइक चालक उनके पास आया। उसने बताया कि वह एक कार शोरूम में मिस्त्री है। उसने पीड़ित को गाड़ी से नीचे उतारा और इसके बाद गाड़ी स्टार्ट कर दी। उसने कुछ दूर चलाकर भी देखी। कार चलाते वक्त भी वह हेलमेट पहने रहा। इस दौरान पीड़ित कार में बैठै रहे। मोथरोवाला चौक तक उसने गाड़ी चलाई। इसके बाद उतरकर बाइक से आ रहे अपने साथियों संग चला गया। रमेश ने घर जाकर देखा तो कार के डेशबोर्ड के अंदर रखा उनका .33 बोर का पिस्टल चोरी हो गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को लिखित तहरीर दी तो पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: स्कूल-कॉलेजों में गश्त लगाकर छात्राओं में सुरक्षा की भावना जगा रही पुलिस
Next: इमरान की धमकी : हत्या की साजिश में शामिल एक और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का नाम लूंगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.