Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका
  • रहन-सहन

कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका

RNS INDIA NEWS 07/10/2020
masse

कई लोगों को आमतौर पर चेहरे या शरीर के अन्य भाग पर मस्से की समस्या हो जाती है। यह मस्से हाथ की उंगलियों, गर्दन, चेहरे या फिर अन्य ऐसी ही जगहों पर अचानक से निकल आते हैं। आमतौर पर स्किन के ऐसे पार्ट जहां फोल्ड्स बनते हैं वहां पर इनके होने के चांस बढ़ जाते हैं। मस्से यूं तो किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन यह लुक को प्रभावित जरूर कर देते हैं।
वैसे तो कई घरेलू उपचार हैं, जिनकी मदद से आप इन मस्सों को हटा सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल के बारे में बताएंगे जिसे रोजाना दिन में दो बार अप्लाई करने से मस्सों का सफाया हो जाता है।

1. नीम का तेल

नीम के तेल का उपयोग सदियों से सौंदर्य उत्पादों और प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में उपयोग किया जाता है। नीम का तेल कई ऐंटिफंगल और एंटीवायरल गुणों से युक्त होता है, जो मस्सों के इलाज में मदद कर सकता है। इस तेल को मस्सों पर लगाने से पहले किसी अन्य कैरियर ऑयल के साथ मिला लें और फिर मास्क के रूप में लगाएं।

2. टी-ट्री ऑयल

इस ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा के लिए बिल्कुल सुरक्षित है, इसलिए इसका प्रयोग सौंदर्य उत्पादों जैसे, साबुन और शैंपू में किया जाता है। टी-ट्री ऑयल को सीधे मस्से पर लगाया जा सकता है। इसका उपयोग दिन में दो बार कुछ महीने तक करने से लाभ मिलता है।

3. दालचीनी की छाल का तेल

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी यौगिक गुण पाए जाते हैं। इसे पारंपरिक रूप से चिकित्सीय उपयोगों में अलग-अलग रूप से इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी का तेल बेहद गुणकारी होता है और अगर इसे मस्सों पर लगाया जाए, तो वह निकल जाते हैं। इस तेल को सीधे तौर पर नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो स्किन में जलन पैदा होने लगती है। दालचीनी को किसी अन्य एसेंशियल ऑयल के साथ ही मिक्स कर के लगाएं।

4. ओरिगैनो ऑयल

ओरिगैनो ऑयल खाने पीने की चीजों के साथ घरेलू उपचार के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इस तेल में ऐंटिफंगल, एंटीऑक्सिडेंट और दर्द-निवारक गुण मौजूद होते हैं। ओरिगैनो का तेल मस्सों के उपचार के लिए भी बेहद सहायक है। दिन में एक बार इस तेल का उपयोग करके आप बेहतरीन रिजल्ट पा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अजवायन के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

5. लोबान का तेल

लोबान एक अत्यंत लोकप्रिय आवश्यक तेल है जिसका उपयोग अरोमाथेरेपी और घरेलू उपचार में किया जाता है। इसका धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठानों में एक अहम हिस्सा है। इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों के लिए एक औषधीय उपचार के रूप में किया गया है। लोबान में कसैले, रोगाणुरोधी और घाव भरने वाले गुण हैं जो मस्से के इलाज में मदद कर सकते हैं। इसे उपयोग करने के लिए लोबान के तेल की कुछ बूंदे रूई पर डालें और फिर उसे मस्से पर रखें। उसके बाद इसे एक टेप से कवर कर लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से मस्से से छुटकारा मिलेगा।

6. लौंग का तेल

लौंग का तेल मस्से सहित कई बीमारियों के लिए एक औषधीय उपचार के रूप में किया जाता है। लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मस्से के इलाज के लिए जानी जाती हैं। इस तेल को प्रतिदिन दो बार मस्से पर लगाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन नया सवेरा के तहत बड़ी कार्यवाही: एसओजी एवं लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने की पाँच लाख सोलह हजार रूपये की चरस बरामद
Next: दिवाली पर रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार और कटरीना की सूर्यवंशी

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.