Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • देहरादून

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भिक्षुओं को दान दिया। मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी मुख्य घाट श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। स्नान और दान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बाहरी प्रांतों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने सुबह से त्रिवेणीघाट का रुख किया। समूचे घाट परिसर में श्रद्धालुओं की चहल कदमी रही। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर अराध्य देव की पूजा-अर्चना की। त्रिवेणी घाट, नावघाट परिसर पर कतार में बैठे भिक्षुओं को अन्न और धन आदि का दान दिया। इस दौरान श्री गंगा सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली, यूपी, हरियाणा आदि प्रांतों से काफी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं के वाहनों के दबाव के चलते घाट रोड पर जाम की स्थिति रही। वहीं, स्नान पर्व पर डूबने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए त्रिवेणीघाट पर जल पुलिस भी तैनात रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी गश्त करती नजर आयी। घाट रोड पर फूलों और पूजा सामग्री की दुकानों में भीड़ रही। पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण कार्तिक पूर्णिमा एक दिन पहले मनायी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: डम्पर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत
Next: एक लडक़ी को बीच सडक़ चार लड़कियों ने मिलकर बेरहमी से पीटा, जमकर बरसाए लात-घूसे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.