Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाथियों ने मचाया आबादी क्षेत्र में उत्पात, ग्रामीणों में भगदड़
  • नैनीताल

हाथियों ने मचाया आबादी क्षेत्र में उत्पात, ग्रामीणों में भगदड़

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। धापला गांव में शनिवार रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड के आबादी क्षेत्र में घुसते ही ग्रामीणों में भगदड़ सी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथियों के आतंक से निजात दिलाने को ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गांव में चारों ओर चार दिवारी बनाने की मांग की है। शनिवार रात धापला गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया। लोग जान बचाने को घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। हाथियों के झुंड ने गांव में जहां खड़ी फसल रौंद डाली वहीं कई ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर सामान इधर-उधर फेंक दिया। झुंड ने एक बाइक भी तोड़ डाली। ग्रामीण पीतांबर, नीरज किरौला, आनंद सिंह आदि के घरों में झुंड ने जमकर तोड़फोड़ की। धापला प्रधान दया नंद आर्य ने वन विभाग अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हाथी कई बार गांव में तोड़फोड़ कर चुके हैं। प्रधान आर्य व ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के चारों ओर चार दिवारी बनाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में व्यापारी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
Next: डंपर कारोबारियों ने की सरेंडर अवधि बढ़ाने का जीओ जारी करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.