Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग संगम पर देव निशान और पश्वाओं ने किया गंगा स्नान
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग संगम पर देव निशान और पश्वाओं ने किया गंगा स्नान

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत दरमोला के राजस्व ग्राम तरवाड़ी में पांडवों के पश्वाओं ने देव निशानों के साथ गंगा स्नान किया जबकि इसी गांव में पांडव लीला का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। करीब 20 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन से पूर्व बीती गुरुवार देर सांय ग्रामीण ढोल दमाऊ के साथ देव निशानों एवं घंटियों को स्नान कराने के लिए अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम स्थल पहुंचे। बीते सालों की तरह इस बार भी एकादशी की पूर्व संध्या पर दरमोला, तरवाडी, स्वीली-सेम गांव के ग्रामीण देव निशानों को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गंगा स्नान के लिए अलकनंदा-मंदाकिनी के तट पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने रात्रिभर जागरण करने के साथ देवताओं की चार पहर की पूजाएं संपन्न की। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। शुक्रवार सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने भगवान बद्रीविशाल, लक्ष्मीनारायण, शंकरनाथ, तुंगनाथ, नागराजा, चामुंडा देवी, हीत, ब्रहमडुंगी, भैरवनाथ सहित कई देव के निशानों के साथ ही पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का स्नान कराया गया। जबकि पुजारी व अन्य ब्राह्मणों ने भगवान बद्री विशाल के साथ ही सभी देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की। हवन व आरती के साथ देवताओं का तिलक किया गया। यहां मौजूद स्थानीय भक्तों के जयकारों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। देव निशानों ने नृत्यकर भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। संगम पर पूजा अर्चना के बाद सभी देव निशानों ने ढोल नगाडों के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। ग्राम पंचायत दरमोला में हर साल अलग-अलग स्थानों पर पांडव नृत्य आयोजित किया जाता है। एक वर्ष दरमोला तथा दूसरे वर्ष राजस्व गांव तरवाड़ी में पांडव नृत्य करने की परम्परा है। इस वर्ष तरवाड़ी गांव में देव निशानों की स्थापना कर पांडव नृत्य का भव्य रूप से शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष भोपाल सिंह पंवार, पुजारी हरिप्रसाद डिमरी, जसपाल सिंह पंवार, किशन रावत, एनएस कप्रवान, राकेश पंवार, रविन्द्र पंवार, रघुवीर सिंह, शंशाक शेखर डिमरी, हरि डिमरी, वेणी प्रसाद, मोहित डिमरी, जयपाल पंवार सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस के हत्थे चढ़े सरिया चोर
Next: राशिफल 05 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.