Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में एक व्यापारी का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। रविवार को ग्राम पिपलिया नंबर दो निवासी शंकर मंडल (32) का शव घर से 500 मीटर दूर आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटक मिला। शंकर महतोष बाजार में किराने की दुकान चलाता था। वह शनिवार से गायब था। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने शंकर के शव को पेड़ से लटका देखा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसआई ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। शंकर की पत्नी सुष्मिता ने बताया कि उनके बीच किसी प्रकार का न कोई मतभेद था और न किसी प्रकार का विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक शंकर चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने पीछे पत्नी सुष्मिता और दो वर्षीय बेटे स्वरूप को छोड़ गया। शंकर की मौत किन हालात में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोर्ती गांव की ज्योति बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
Next: पराली जलाने पर चार किसानों का चालान, 5 हजार का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.