Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी झूलाघर में नया झूला लगाने को लेकर हंगामा
  • देहरादून

मसूरी झूलाघर में नया झूला लगाने को लेकर हंगामा

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
18- (6)

देहरादून। मसूरी झूलाघर में नया झूला लगाने को लेकर विवाद हो गया। नगर पालिका ने पुलिस सुरक्षा में झूला हटाया। झूलाघर के सौंदर्यीकरण के तहत सात साल पहले यहां की दुकानों और झूले (चरखी) को नगर पालिका ने हटवा दिया था। जिन लोगों की दुकानें थी, पालिका ने उनको दे दीं। लेकिन झूले वाले को झूला नहीं लगाने दिया गया। झूला संचालक नवीन रस्तोगी ने एक दिन पूर्व वहां झूला लगा दिया। जब इसका पता नगर पालिका को लगा तो पालिका ने झूला हटवाने के लिए अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा व झूला हटवाने लगे। संचालक की पत्नी झूले पर चढ़ गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। एमपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघ सिंह कंडारी और रजत अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मेघ सिंह कंडारी भी झूला हटाने के विरोध में झूले पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर झूले से नीचे उतारा। नगर पालिका ईओ राजेश नैथानी का कहना है कि गत रात्रि अवैध तरीके से झूला लगाया गया। पालिका ने एसडीएम और पुलिस से संपर्क किया और झूला हटाया। उन्होंने बताया कि पालिका ने झूलाघर पर अत्याधुनिक झूला लगाने का टेंडर कर रखा है, जिसे शीघ्र यहां पर झूला लगाया जाएगा। इस मौके पर पालिका के पर्यटन प्रभारी महावीर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्यारकुली में सोलर पावर की संभावनाएं : उनियाल
Next: उत्तराखंड के मुद्दों को हाशिए पर डालने का काम कर रहे हैं दिल्ली वाले दल :  उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.