Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कुलपति की फर्जी व्हाट्सएप आईडी से भेजे जा रहे मैसेज
  • पौड़ी

कुलपति की फर्जी व्हाट्सएप आईडी से भेजे जा रहे मैसेज

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
whatsapp

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल के नाम से व्हाट्सएप की फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति की ओर से कई लोगों को व्हाट्सएप मैसेज किए जा रहे हैं। जिससे विवि में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में विवि के कुलसचिव ने कोतवाल व एसएसपी पौड़ी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति लोगों को मैसेज भेज रहा है। जिसका कि कुलपति व विवि से कोई संबंध नहीं है। इससे पूर्व भी विवि की कुलपति के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर लोगों को मेल भेजे जाने के मामले आ चुके हैं। जिस पर लिखा गया है कि विगत 2 जुलाई, 22 सितंबर व 4 अक्तूबर को भी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कहा उक्त प्रकरण अत्यंत गंभीर है व इससे विवि की गरिमा धूमिल हो रही है। उन्होंने उक्त प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया है। विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि 27 अक्तूबर को कोतवाली में शिकायत पत्र दिया गया है। जिसकी प्रति एसएसपी पौड़ी को भी भेजी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण की उपेक्षा के लगाए आरोप
Next: रिश्तेदार पर अश्लील वीडियो बनाने, उत्पीड़न का आरोप

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.