Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अचानक कब्र से गायब हो गया 10 साल की बच्ची का सिर, जादू-टोना का जताया जा रहा अंदेशा
  • राष्ट्रीय

अचानक कब्र से गायब हो गया 10 साल की बच्ची का सिर, जादू-टोना का जताया जा रहा अंदेशा

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मधुरंथकम के पास चित्रवाड़ी गांव में एक हफ्ते पहले दफन की गई 10 वर्षीय बच्ची का सिर उसकी कब्र से गायब हो गया। चौंकाने वाली घटना बीते मंगलवार को सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जादू-टोने के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक लडक़ी 5 अक्टूबर को गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घर के बाहर खेलते समय एक बिजली का खंभा उस पर गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
करीब नौ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लडऩे के बाद 14 अक्टूबर को कृतिका का निधन हो गया। इसके बाद उसके परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बाद 15 अक्टूबर को उसे दफना दिया। दस दिनों के बाद, उसके माता-पिता, पांडियन और नादिया ने देखा कि उसकी कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस पर शक होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र को खोला तो वहां पर लडक़ी का सिर गायब था, जिससे हडक़ंप मच गया।
चित्तूर पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। वे जांच कर रहे हैं कि क्या दुश्मनी के कारण लडक़ी का सिर कोई कब्र से ले गया या फिर किसी ने जादू टोने के चलते ऐसा किया हो। पुलिस को उस जगह के पास कुछ इस्तेमाल किए हुए दस्ताने और टॉर्च के सामान भी मिले हैं, जहां पर लडक़ी को दफनाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार बुजुर्ग को भेजा जेल
Next: रेस्टोरेंटकर्मी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

जिन्न का डर दिखा तांत्रिक ने महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, आठ लोगों को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.