Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व डीजीपी सिद्धू की संपत्ति की जांच करवाए सरकार : जुगरान
  • देहरादून

पूर्व डीजीपी सिद्धू की संपत्ति की जांच करवाए सरकार : जुगरान

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
default featured image

देहरादून। पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ पिछले दस सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे भाजपा नेता और राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने सरकार से उनकी सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग की है। साथ ही पूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ उनके साथ लड़ रहे रिटायर दरोगा निर्विकार और राजाजी पार्क के आनररी वाइल्ड लाइफ वार्डन राजीव तलवार की जान को खतरा बताया है। जुगरान ने दस साल की लंबी लड़ाई के बाद सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर सीएम पुष्कर धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जुगरान ने कहा कि सिद्धू के खिलाफ ये मुकदमा दस साल पहले ही हो जाना चाहिए था। लेकिन पिछले सरकारों और शासन में बैठे अधिकारियों के साथ न्यायपालिका के ढुलमुल रवैये के चलते ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन मुख्यमंत्री धामी,वन मंत्री सुबोध और पीसीसीएफ विनोद सिंघल ने इस मामले में दृढ़ता दिखाते हुए सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं रिटायर दरोगा निर्विकार ने बताया कि 2013 में ही जब वन अफसरों पर दर्ज मुकदमें की जांच उनके पास आयी थी तो उन्होंने इसे गलत बताया था। लेकिन डीजीपी ने इस मामले में उनके ही खिलाफ तीन तीन फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए। साथ ही उनका प्रमोशन तक नहीं होने दिया।

आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की मांग:  रविंद्र जुगरान ने मांग की कि सरकार पूर्व डीजीपी सिद्धू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच भी करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू के डीजीपी बनने से पहले ही सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से 145 गुना संपत्ति होने की बात कहते हुए राज्य सरकार से जांच की अनुमति मांगी थी। लेकिन सरकार ने नहीं दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने बिना टेंडर काम देने पर उठाए सवाल
Next: 664 पदों पर शीघ्र होगी सीएचओ की भर्तीः डॉ. धन सिंह

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.