Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्कूटी को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

स्कूटी को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर बीती 23 अक्तूबर को एक अनियंत्रित यूटीलिटी ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक घायल है। पुलिस ने यूटीलिटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। चालक के नशे में होने की पुष्टि भी हुई है। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति भी की है।पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर बीते रविवार शाम एक यू‌टीलिटी पौड़ी से देवप्रयाग की ओर जा रही थी। खांड्यूसैंण बाजार में यू‌टीलिटी ने पहले एक गाय को टक्कर मारी । जिसके बाद यूटीलिटी ने अनियंत्रित होकर खड़ी स्कूटी पर तेज टक्कर मार दी। स्कूटी में दो लोग सवार थे। जबकि स्कूटी के समीप ही एक युवक भी खड़ा था। दुर्घटना में यू‌टीलिटी पलट गई और उसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार दब गए थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि समीप खड़ा युवक घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया था। कोतवाल पौड़ी गोविंद कुमार ने बताया कि एक मृतक के परिजन की तहरीर पर यू‌टीलिटी चालक समेंद्र ‌सिंह के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कहा मेडिकल में चालक के नशे में होने की पुष्टि भी हुई है। बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी चालक को जमानत मिल गई है। बताया कि चालक के ड्राइविंग लाईसेंस को निरस्त किए जाने की संस्तुति परिवहन विभाग को भेज दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूबेदार खुशाल की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि
Next: शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से करेंगे हल : कंडारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.