Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गांव में आंदोलन करके गांव का माहौल खराब करने का आरोप
  • बागेश्वर

गांव में आंदोलन करके गांव का माहौल खराब करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बेहरगांव की ग्राम प्रधान गीतांजलि ने कहा है कि गांव में खड़िया खनन के विरोध के नाम पर कुछ बाहरी तत्व गांव में आकर आंदोलन कर रहे हैं और ग्रामीणों से अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लीजधारक द्वारा खनन कार्य करने से ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं है तथा आंदोलन करने वालों की गांव में कोई भूमि नहीं है, जबकि खान मालिक राहुल टम्टा ने भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया में डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में गीतांजलि ने कहा कि ग्रामीणों की अनापत्ति के बाद गांव में राहुल टम्टा के नाम से लीज स्वीकृत हुई है। यह भूमि राहुल टम्टा के परिवारों की पैतृक भूमि है। उन्होंने कहा कि इस भूमि में एक बाहरी क्षेत्र का व्यवसायी लीज स्वीकृत कराना चाहता था, परंतु उसका चरित्र अच्छा नहीं होने के कारण उसका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाया। इस संबंध में अदालत के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए तथा नियमानुसार सीमांकन करने के निर्देश दिए, परंतु उसी व्यक्ति के इशारे पर बाहर के कुछ नेता यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं। इधर, लीज धारक राहुल टम्टा ने कहा है कि शासन द्वारा उन्हें आशय पत्र जारी किया है इसके बाद अदालत के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमांकन कार्य करने के दौरान कुछ लोग व्यवधान पैदा कर रहे हैं तथा सीमांकन का विरोध कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में लीज के संबंध में अनावश्यक रूप से दुष्प्रचार कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध कटान मामले में ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: एक ही रात में दो बाइक सवारों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.