Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अधिकारी निष्पक्षता नहीं करके खुद का नुकसान कर रहे हैं: हरीश रावत
  • हरिद्वार

अधिकारी निष्पक्षता नहीं करके खुद का नुकसान कर रहे हैं: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। हरीश रावत ने कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी के समक्ष सभी बातें रखी हैं। अधिकारियों को जितना निष्पक्ष होना चाहिए, अधिकारी निष्पक्षता नहीं करके खुद का नुकसान कर रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि इस बात को क्या समझा जाए कि पुलिस किसी से सुपारी लेकर काम कर रही है। उन्होंने पुलिस कप्तान से कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं के बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उसको बंद किया जाए। हरीश रावत ने कहा कि उदलहैड़ी से लालढांग तक जितने भी गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनकी क्रिमिनल धाराएं हटाई जाए। हरीश रावत ने कहा कि गरमागरमी की जगह गरमागरमी वाली धाराएं ही लगनी चाहिए थी, ना कि जबरदस्ती सिर फोड़ने की। उन्होंने कहा कि अगर 10 नवंबर तक विधिवत रूप से पुलिस ने सही कार्य नहीं किया, तो कांग्रेस तय करेगी कि डीएम और एसएसपी कार्यालय और थाने या किसी राजमार्ग पर बैठना है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता एक स्थान पर नहीं आए, तो फिर यह प्रशासन कार्यकर्ताओं पर हावी हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पांच साल तक लट्ठ खाने के लिए तैयार रहें। हरीश रावत ने कहा कि अगर एक दूसरे के साथ कांग्रेसी खड़े नहीं होंगे तो जो हालत अब हुई है, आगामी समय में उससे बदतर हालात हो सकती है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर तक इसी मुद्दे पर प्रशासन संतोषजनक परिणाम नहीं देता है और अगर एक जगह भी गड़बड़ हुई तो उसका परिणाम गलत होगा। वार्ता के दौरान विधायक अनुपमा रावत, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, विधायक फुरकान अहमद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, अशोक शर्मा, जसवंत चौहान, राजबीर सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आश्वासन के बाद हरदा का धरना समाप्त
Next: एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.