Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध कटान मामले में ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

अवैध कटान मामले में ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने हरबर्टपुर देहरादून हाईवे किनारे रामपुर कला में आम के हरे भरे बाग में किये गये अवैध कटान के मामले में ज्वेलर्स के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।उद्यान विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।रामपुर कला स्थित आम के बाग में शुक्रवार की रात को बड़े पैमाने पर आम के हरे भरे वृक्षों पर आरियां चलाकर बाग को उजाड़ने के लिए पेड़ों का अवैध कटान किया गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन, उद्यान विभाग, वन विभाग व सहसपुर थाना पुलिस ने आम के बाग का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि बाग में आम के भारी भरकम तीस पेड़ ऐसे जो समय समय पर फल देते हैं, उन्हें बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से काट डाला गया है। आरोप है कि आम के पेड़ काटने वाले बाग को उजाड़कर उसमें प्लॉटिंग करने की तैयारी में हैं। इस मामले में तहसीलदार चमन सिंह के निर्देश पर उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा ने सहसपुर थाने में कमल ज्वेलर्स के खिलाफ अवैध कटान करने की तहरीर दी। जिस पर सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष नरेश सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी कमल ज्वैलर्स के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने बांटे एक हजार लोगों को मिट्टी के दीये
Next: गांव में आंदोलन करके गांव का माहौल खराब करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.