Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • असुरक्षित स्थानों पर नहीं लगाएं पटाखों की दुकान : एसएसपी
  • पौड़ी

असुरक्षित स्थानों पर नहीं लगाएं पटाखों की दुकान : एसएसपी

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। त्योहारी सीजन को देखते हुए पौड़ी के एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। थाना प्रभारियों को बाजारों की गश्त, चैकिंग से लेकर असामाजिक एवं संदिग्ध पर निगरानी रखने पर जोर दिया है। पटाखों की दुकान चयनित स्थानों पर ही लगे इसका पूरा ध्यान रखने को कहा गया है। जिले की अपराध समीक्षा बैठक करते हुए एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि गंभीर अपराधों की तफ्तीश को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कच्ची शराब की धरपकड़ को लेकर भी एसएसपी ने नाराजगी जताई।कोटद्वार सहित विभिन्न थानों को इस बाबत दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि जो भी वाद लंबित है उनकी तफ्तीश तय सीमा में पूरी कर ली जाए। दीपावली को देखते हुए पटाखों की दुकानों को लेकर पूरी सुरक्षा बरती जाए और चयनित स्थलों को छोड़ किसी भी स्थान पर पटाखों की बिक्री न हो इसका थाना प्रभारी ध्यान रखे। जिन बाजारों में भीड़ अधिक है वहां के लिए यातायात का प्लान लागू किया जाए। इसे सुबह से ही अमल मे लाया जाए और यह ध्यान में रखा जाए कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानियां न हो। एसएसपी ने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में थाना प्रभारी और सीओ भी गश्त करे और अधीनस्थों को भी जिम्मेदारी दे। एसएसपी ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाए। जहां कैमरे लगे हैं, उन्हें भी चेक किया जाए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निरीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष स्वयं रूटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों विशेषकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ड्रंक एण्ड ड्राईव, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना हैलमेट व दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए।
समीक्षा में पाया गया कि थाना पैठाणी व लक्ष्मणझूला को छोड़ अन्य थानों ने मोटर वाहन अधिनियम में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। अभी तक 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर एसएसपी ने कहा नाराजगी जताई और कोटद्वार, श्रीनगर, थलीसैंण थानों को प्रभावी कार्रवाई को कहा । एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर नजर रखने को भी कहा। 2 ईनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को प्रभारी सीआईयू को निर्देशित किया गया। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सिमड़ी में हुई दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव के लिए एसओ धुमाकोट और उनकी टीम को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, सीओ पौड़ी पीएल टम्टा, कोटद्वार गणेश लाल कोहली, श्रीनगर एसडी नौटियाल, आरआई अनुराग कुमार, एसओ लक्ष्मझूला विनोद गुंसाई, पौड़ी गोविंद कुमार, श्रीनगर हरिओम चौहान, कोटद्वार विजय सिंह सतपुली लाखन सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी को भेंट की अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी
Next: स्वयंसेवियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.