Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • शिक्षा को मजबूत बनाएगी नई शिक्षा नीति: डा. धन सिंह
  • चमोली

शिक्षा को मजबूत बनाएगी नई शिक्षा नीति: डा. धन सिंह

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
rns featured image new

चमोली। प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री ने शनिवार को गौचर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सहित आदर्श जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान डा. रावत ने आदर्श स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मंत्री के साथ भोजन करते हुए बच्चे खुश दिखे। बदरीनाथ दौरे से वापस आते हुए डा. धन सिंह रावत गौचर रूके। इस दौरान डायट एवं जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है। बाल बाटिका और उच्च शिक्षा में यह नीति इसी सत्र से संचालित हो रही है। मंत्री डा. रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा को मजबूत बनाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डा. धन सिंह से अस्पताल के उच्चीकरण करने, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की तैनाती की मांग की। इससे पूर्व डायट एवं जूनियर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट सहित अन्य शामिल थे। वहीं दूसरी ओर डा. धन सिंह रावत का कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिला सहमीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, गंभीर मियां आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आवास योजना में देवप्रयाग पालिका को तीसरा स्थान
Next: दो दिन बाद भी किशोर का सुराग नहीं

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.