Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों ने किया शौचालय की सफाई करने से मना, प्रधानाचार्य ने बच्चों को पीटा
  • देहरादून

बच्चों ने किया शौचालय की सफाई करने से मना, प्रधानाचार्य ने बच्चों को पीटा

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
rns featured image new

डोईवाला। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरीग्रांट में सातवीं कक्षा के चार बच्चों ने जब शौचालय की सफाई करने से इन्कार कर दिया तो प्रधानाचार्य ने बच्चों की पिटाई कर दी। यह मामला बीती गुरुवार को हुआ। जब बच्चों के अभिभावकों को इसका पता तो उन्होंने विरोध जताया है और आरोपित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे बच्चों के अभिभावक राजेश प्रसाद और दीपक ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों से आंगन और परिसर की सफाई रोज कराई जाती है।
गुरुवार को सातवीं कक्षा के चार बच्चों से स्कूल के प्रधानाचार्य ने शौचालय की सफाई करने का कहा। जब बच्चों ने शौचालय की सफाई करने से मना कर दिया तो प्रधानाचार्य नाराज हो गए और उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी। स्कूल से जब बच्चे घर आए तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने कहा कि वह बच्चों को स्कूल में पड़ने के लिए भेजते हुए सफाई करने के लिए नहीं। उन्होंने स्कूल में आरोपित प्रधानाचार्य के समक्ष उनकी इस अमानवीय व्यवहार पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि हम इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से करेंगे। आरोपित प्रधानाचार्य अशोक मनवाल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि आवेश में आकर उन्होंने बच्चों की पिटाई कर दी थी जिसका उन्हें खेद है। उन्होंने कहा कि दोबारा वह बच्चों से स्कूल में सफाई का कार्य नहीं कराएंगे और पिटाई नहीं करेंगे। जिसके बाद अभिभावक शांत हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायकों द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के निस्तारण में सहयोग एवं समन्वय हेतु दो नोडल अधिकारी नामित
Next: डीएम ने किया नकरौंदा में पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.