Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाइक सवार की मौत में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

बाइक सवार की मौत में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। काशीपुर सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में आईटीआई पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद जिले के ग्राम इनायत नगर थाना ठाकुरद्वारा निवासी जितेन्द्र पाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि 14 अक्टूबर को उसके जीजा दिग्विजय सिंह पुत्र स्व. मनोहर सिंह निवासी ग्राम गद्दूवाला थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद व विरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी ग्राम लौंगी खुर्द थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद दोनों महुआखेड़ागंज स्थित फ्लैक्सी टफ वेन्चर लिमिटेड से ड्युटी कर सुबह करीब 8.30 बजे बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी बीच पैगा मोड़ के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही कार (यूके 19-3552) के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके जीजा दिग्विजय सिंह की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसके जीजा दिग्विजय सिंह और विरेन्द्र कुमार शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में मोटर साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को कृष्णा हॉस्पिटल काशीपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें महन्त इन्द्रेश कालेज देहरादून ले गये। इसके बाद उन्हें आईकान हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दिग्विजय सिंह की मौत हो गयी। आईटीआई थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन खरीददारी के स्थान पर स्थानीय व्यापारी को दें तरजीह
Next: निदेशक पंचायती राज ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.