Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • दिवाली के चलते विद्युत बोर्ड कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

दिवाली के चलते विद्युत बोर्ड कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

शिमला। दिवाली के चलते बिजली बोर्ड ने फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। इस दौरान सिर्फ अति आवश्यक मामलों में ही कर्मचारी छुट्टी ले पाएंगे। इसके साथ कर्मचारियों को हिदायत दी है कि दिवाली से एक दिन पहले और त्योहार के दिन किसी भी प्रकार का कट न लगाएं, बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए।बोर्ड ने शहर के पांचों सब डिविजन के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति के लिए फील्ड में 180 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बोर्ड ने सर्दियों से पहले ही सभी सब डिवीजनों की विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया था। दिवाली पर कर्मचारियों को किसी भी सूरत में अपने कार्य में कोताही न बरतने के आदेश जारी किए हैं। फील्ड स्टाफ को सिर्फ अति आवश्यक होने पर ही छुट्टी मिलेगी। विद्युत बोर्ड के एक्सईएन तनुज गुप्ता ने कहा कि दिवाली पर्व के लिए शहर की विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य लगभग पूरा कर दिया है। ड्यूटी के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की है।

पद्मदेव कांप्लेक्स में नहीं जमा हो रहे बिल
बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मुख्य शहर के पद्म देव कांप्लेक्स में चल रहे बिल काउंटर में बिल जमा नहीं हो रहे है। इस काउंटर पर रोजाना उपभोक्ता बिल जमा करवाने के लिए आते हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। उपभोक्ताओं की सूचना के लिए नोटिस लगाया है कि प्रशासनिक कारणों से इस काउंटर पर बिल जमा नहीं हो पाएंगे। एक्सईएन तनुज गुप्ता ने कहा कि काउंटर के कर्मचारी के अस्वस्थ होने और स्टाफ के चुनावी ड्यूटी पर जाने से यह काम बंद पड़ा है। उपभोक्ता संजौली, छोटा शिमला, एमसी पार्किंग, बालुगंज सहित अन्य काउंटरों में जाकर बिल जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी बिल जमा किए जा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन, 3400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Next: आरटीए की बैठक का एजेंडा फाइनल, शहर में कई नए रूटों पर चलेंगे वाहन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.