Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की मांग
  • टिहरी

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की मांग

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

ट्रक यूनियन और व्यापार मंडल के लोगों ने दिया सांकेतिक धरना

नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते डेढ़ माह से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रखे जाने के विरोध में व्यापारियों और ट्रक यूनियन ने धरना दिया। लोगों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की मांग की है। गंगोत्री राजमार्ग पर नरेंद्रनगर के समीप सड़क पर हो रहे लगातार धंसाव के चलते प्रशासन की ओर से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद किया गया है। जिसके विरोध में बुधवार को ट्रक यूनियन और व्यापार मंडल के लोगों ने सांकेतिक धरना दिया। गढ़वाल ट्रक टिप्पर ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बीते डेढ़ माह से गंगोत्री राष्ट्रीय भारी वाहनों के लिए बंद रखा गया है। जिससे व्यापारियों और ट्रक स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि हाईवे पर भारी वाहन न चलने से उन्हें चंबा, टिहरी, घनसाली, लंबगांव आदि स्थानों पर जाने के लिए देवप्रयाग से होते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आगराखाल धर्मानंद रतूड़ी ने कहा कि दीपावली त्योहार के चलते सामग्री दुकानदारों को नहीं मिल पा रही है, जिस कारण उनका व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। ट्रकों की सप्लाई अत्यधिक दूरी तय करने के कारण महंगाई की मार भी व्यापारियों पर पड़ रही है। लोगों ने निर्माणदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बीते डेढ़ माह से कंपनी प्रबंधन क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी और ट्रक स्वामी नहीं माने। इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचे निर्माणदाई कंपनी एमजीसीपीएल के प्रबंधक नंदकिशोर यादव ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर 20 से 25 दिनों में मार्ग को सुचारु किए जाने का आश्वासन दिया। धरना्र-प्रदर्शन में हिंद ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष कृष्णा बडोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सुरेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री विकास रावत, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, जिपंस दयाल सिंह रावत, कुलदीप बहुगुणा, मुकेश तिवारी, नरेंद्र सिंह नेगी, माल दत्त जोशी, रितेश सिलस्वाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब 28 अक्टूबर को
Next: कमलेश्वर महादेव मंदिर में 6 नवंबर को होगा खड़ दीया अनुष्ठान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.