Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोविड-19 से पीडि़त ट्रंप को दी गई प्रायोगिक दवा
  • उत्तराखंड

कोविड-19 से पीडि़त ट्रंप को दी गई प्रायोगिक दवा

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

वाशिंगटन,03 अक्टूबर । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चिकित्सक ने शुक्रवार को कहा कि ‘वह थके हुए लेकिन प्रसन्नचित हैं’। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया एक दिन पहले कोविड-19 से पीडि़त पाए गए थे जिसके बाद वह दोनों व्हाइट हाउस में पृथक-वास में चले गए थे। व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेमो में ट्रंप के चिकित्सक सीन कॉनले ने कहा, ‘‘आज दोपहर तक राष्ट्रपति थके हुए लेकिन प्रसन्नचित थे। विशेषज्ञों का दल उनकी जांच कर रहा है, अगले कदमों के बारे में हम राष्ट्रपति और प्रथम महिला को सुझाव देंगे। डॉ. कॉनले ने इससे पहले कहा था कि एहतियाती तौर पर राष्ट्रपति को रेजेनेरॉन कंपनी की पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के मिश्रण का 8 ग्राम का एक डोज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को पॉलीक्लोनल एंटीबॉडी के अतिरिक्त जिंक, विटामिन डी, फेमोटीडाइन, मेलाटोनिन और नियमित एस्पीरिन दी जा रही है। कॉनले ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की सेहत भी ठीक है, उन्हें हल्का जुकाम और सिरदर्द है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम परिवार के बाकी के सदस्य संक्रमित नहीं पाए गए हैं। ट्रंप को जो दवा दी गयी है वह गंभीर रोगियों को दी जाने वाली एक प्रायोगिक दवा है। दवा निर्माता कंपनी रेजेनेरॉन फार्मास्युटिकल्स इंक की ओर से कहा गया कि ट्रंप के चिकित्सक के अनुरोध पर दवा की एक खुराक उपलब्ध करायी गई है। जिन प्रावधानों के तहत यह दवा दी गई है उनके मुताबिक प्रायोगिक दवा पर शोध जारी रहने के दौरान भी यह मामले की गंभीरता को देखते हुए दी जा सकती है। यह प्रायोगिक दवा शुक्रवार को ट्रंप को अस्पताल के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में ही दे दी गई थी। रेजेरेरॉन की दवा दो एंटीबॉडी का मिश्रण है। यह कंपनी पहले भी इबोला की दवा बना चुकी है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 50 हजार पार हुए कोरोना के कुल मामले
Next: युवती का कार्ड बदलकर खाते से 20हजार उड़ाये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.